Monday, December 29, 2025

ई कॉमर्स (For Hindi Medium Students)

 

इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स (-कॉमर्स)

ई कॉमर्स का अर्थ इंटरनेट के माध्यम से वस्तुओं और सेवाओं की खरीद और बिक्री करना है। इसमें ऑनलाइन खरीद बिक्री, भुगतान और जानकारी प्राप्त करना शामिल है।

ई कॉमर्स की परिभाषा
ई कॉमर्स वह प्रणाली है जिसमें इंटरनेट की सहायता से उत्पादों, सेवाओं और धन का लेनदेन किया जाता है।
                                                              या
ई कॉमर्स वह प्रणाली है जिसमें इंटरनेट के माध्यम से वस्तुओं और सेवाओं की खरीद और बिक्री की जाती है।

ई कॉमर्स के लाभ

1.       समय की बचत

2.      चौबीस घंटे सातों दिन सेवा उपलब्ध

3.      सस्ता और अधिक विकल्प

4.      वैश्विक बाजार तक पहुंच

5.      घर से खरीदारी

ई कॉमर्स के नुकसान

1.       धोखाधड़ी और हैकिंग का खतरा

2.      इंटरनेट की आवश्यकता

3.      खरीदने से पहले उत्पाद को देख नहीं सकते

4.      तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता

ई कॉमर्स के प्रकार

1.       बी टू बी बिजनेस टू बिजनेस

2.      बी टू सी बिजनेस टू कंज्यूमर

3.      सी टू बी कंज्यूमर टू बिजनेस

4.      सी टू सी कंज्यूमर टू कंज्यूमर

5.      बी टू ए बिजनेस टू एडमिनिस्ट्रेशन

6.      सी टू ए कंज्यूमर टू एडमिनिस्ट्रेशन

 

1.       बी टू बी बिजनेस टू बिजनेस:- एक व्यवसाय दूसरे व्यवसाय को सामान बेचता है। उदाहरण निर्माता से थोक व्यापारी से खुदरा विक्रेता।
जैसे इंडिया मार्ट अलीबाबा

2.      बी टू सी बिजनेस टू कंज्यूमर:- एक कंपनी सीधे ग्राहकों को सामान बेचती है।
उदाहरण अमेजन फ्लिपकार्ट

3.      सी टू बी कंज्यूमर टू बिजनेस:- एक उपभोक्ता कंपनी को सेवाएं या उत्पाद बेचता है।
उदाहरण फ्रीलांसर द्वारा डिजाइन या कंटेंट बेचना

4.      सी टू सी कंज्यूमर टू कंज्यूमर:- एक उपभोक्ता दूसरे उपभोक्ता को सामान बेचता है।
उदाहरण ओएलएक्स क्विकर

5.      बी टू ए बिजनेस टू एडमिनिस्ट्रेशन:- व्यवसाय सरकार को सेवाएं या उत्पाद प्रदान करते हैं।
उदाहरण सरकारी वेबसाइट ई टेंडरिंग

6.      सी टू ए कंज्यूमर टू एडमिनिस्ट्रेशन:- उपभोक्ता सरकार से संबंधित सेवाएं ऑनलाइन प्राप्त करते हैं।
उदाहरण टैक्स भरना, बिल भुगतान, सरकारी फॉर्म

इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सिस्टम

इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सिस्टम
ई पेमेंट वह प्रणाली है जिसमें इंटरनेट या डिजिटल माध्यम से धन का लेनदेन किया जाता है। इसमें नकद पैसे की आवश्यकता नहीं होती।

1.       डेबिट कार्ड

2.      क्रेडिट कार्ड

3.      यूपीआई

4.      गूगल पे

5.      पेटीएम

6.      ई वॉलेट

7.      नेट बैंकिंग

8.      क्यूआर कोड

 ई पेमेंट

1.       डेबिट कार्ड
इसमें पैसा सीधे बैंक खाते से कट जाता है।
उदाहरण एटीएम कार्ड से ऑनलाइन किताबों का भुगतान

2.      क्रेडिट कार्ड
इसमें उधार के पैसे से भुगतान किया जाता है और बाद में भुगतान किया जाता है।
उदाहरण ऑनलाइन लैपटॉप खरीदकर अगले महीने बिल देना

3.      यूपीआई
मोबाइल ऐप के माध्यम से तुरंत बैंक से बैंक पैसा भेजना।
उदाहरण दुकानदार को भुगतान करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करना

4.      गूगल पे
यूपीआई आधारित ऐप जिससे पैसा भेजा और प्राप्त किया जाता है।
उदाहरण बिजली या मोबाइल बिल का भुगतान

5.      पेटीएम
डिजिटल वॉलेट और यूपीआई आधारित भुगतान ऐप।
उदाहरण मोबाइल रिचार्ज या टिकट बुकिंग

6.      ई वॉलेट
डिजिटल वॉलेट जिसमें पैसा इलेक्ट्रॉनिक रूप से रखा जाता है।
उदाहरण पेटीएम वॉलेट या फोन पे वॉलेट से भुगतान

7.      नेट बैंकिंग
बैंक की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से ऑनलाइन बैंकिंग सेवा।
उदाहरण स्कूल या कार्यालय के खाते में पैसा भेजना

8.      क्यूआर कोड
क्यूआर कोड एक डिजिटल कोड है जिसका उपयोग तेज और बिना नकद भुगतान के लिए किया जाता है। ई पेमेंट में ग्राहक मोबाइल ऐप से क्यूआर कोड स्कैन करता है और भुगतान तुरंत बैंक खाते या ई वॉलेट से विक्रेता के खाते में स्थानांतरित हो जाता है। यह सुरक्षित और उपयोग में आसान है तथा इसमें नकद या कार्ड की आवश्यकता नहीं होती।

ई पेमेंट के लाभ

1.       तेज और आसान लेनदेन

2.      कभी भी और कहीं भी उपयोग किया जा सकता है

3.      समय और मेहनत की बचत

4.      नकद रखने की आवश्यकता नहीं

5.      पिन, ओटीपी और बायोमेट्रिक सुरक्षा के साथ सुरक्षित

6.      लेनदेन का रिकॉर्ड अपने आप सुरक्षित हो जाता है

ई पेमेंट के नुकसान

1.       इंटरनेट और स्मार्टफोन या कंप्यूटर की आवश्यकता

2.      धोखाधड़ी, हैकिंग या साइबर अपराध का खतरा

3.      तकनीकी समस्या से भुगतान असफल हो सकता है

4.      कम डिजिटल ज्ञान वाले लोगों के लिए उपयुक्त नहीं

5.      बिजली और नेटवर्क पर निर्भरता

कैश ऑन डिलीवरी
उत्पाद प्राप्त करने के बाद नकद या डिजिटल रूप से भुगतान किया जाता है।
उदाहरण उत्पाद आने पर डिलीवरी व्यक्ति को भुगतान करना

ई गवर्नेंस

ई गवर्नेंस का अर्थ है डिजिटल माध्यम से लोगों को सरकारी सेवाएं प्रदान करना ताकि कार्य तेज, पारदर्शी और आसान हो सके।

ई गवर्नेंस के उद्देश्य

1.       ई गवर्नेंस के लाभ

2.      सरकारी कार्य में पारदर्शिता लाना

3.      नागरिकों को सरकारी सेवाओं से जोड़ना

4.      समय और धन की बचत

5.      भ्रष्टाचार कम करना

6.      डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देना

ई गवर्नेंस की विशेषताएं

1.       सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध

2.      कम कागजी कार्य

3.      नागरिकों को समय पर जानकारी

4.      पारदर्शिता और जवाबदेही

5.      तेज और सरल सेवाएं

ई गवर्नेंस के उदाहरण

1.       ऑनलाइन टैक्स भुगतान

2.      आधार सेवाएं

3.      बिजली और पानी के बिल का भुगतान

4.      ट्रेन और हवाई टिकट बुकिंग

5.      जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र

6.      सरकारी योजनाओं की जानकारी

ई गवर्नेंस के लाभ

1.       ई गवर्नेंस के लाभ

2.      समय की बचत

3.      सरकारी कार्य में तेजी

4.      भ्रष्टाचार में कमी

5.      आम नागरिकों के लिए सुविधा

6.      डिजिटल जागरूकता में वृद्धि

ई गवर्नेंस के प्रकार
ई गवर्नेंस को मुख्य रूप से चार भागों में बांटा गया है

1.       जी टू जी गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट:- एक सरकारी विभाग से दूसरे सरकारी विभाग के बीच संचार।
उदाहरण वित्त मंत्रालय द्वारा अन्य मंत्रालयों को जानकारी देना

2.      जी टू सी गवर्नमेंट टू सिटीजन:- सरकार द्वारा नागरिकों को सेवाएं प्रदान करना।
उदाहरण
1. ऑनलाइन रेल और हवाई टिकट
2. बिजली और पानी का बिल
3. सरकारी योजनाओं की जानकारी

3.      जी टू बी गवर्नमेंट टू बिजनेस:- सरकार द्वारा व्यवसायों को ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करना।
उदाहरण
1. व्यवसाय पंजीकरण
2. लाइसेंस के लिए आवेदन
3. कर से संबंधित सेवाएं

4.      जी टू ई गवर्नमेंट टू एम्प्लॉइज:- सरकार और सरकारी कर्मचारियों के बीच संचार।
उदाहरण
1. छुट्टी के लिए आवेदन
2. पेंशन से संबंधित जानकारी
3. ई मित्र सेवाएं

ई गवर्नेंस के लाभ

1.       समय की बचत

2.      सरकारी कार्य में तेजी

3.      भ्रष्टाचार में कमी

4.      आम नागरिकों के लिए सुविधा

5.      पारदर्शिता में वृद्धि

6.      बेहतर सेवा वितरण

7.      डिजिटल जागरूकता में वृद्धि

ई गवर्नेंस के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाएं

1.       ऑनलाइन प्रमाण पत्र सत्यापन

2.      पैन कार्ड सेवाएं

3.      राशन कार्ड सेवाएं

4.      बस और ट्रेन टिकट बुकिंग

5.      मनरेगा आवेदन

6.      ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण

7.      डिजिटल लॉकर

8.      आधार कार्ड सेवाएं

9.      वोटर आईडी सेवाएं

10.    आयकर रिटर्न भरना

11.     न्यायालय सेवाएं

12.    सरकारी योजनाओं की जानकारी

13.    मोबाइल ऐप के माध्यम से सेवाएं

 

No comments:

Post a Comment

ई कॉमर्स (For Hindi Medium Students)

  इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स ( ई - कॉमर्स ) ई कॉमर्स का अर्थ इंटरनेट के माध्यम से वस्तुओं और सेवाओं की खरीद और बिक्री करना है। इसमें ऑनलाइन खरीद ...