Wednesday, October 9, 2019


Computer Network

Computer Network :- A computer network is a group of interconnected computers that exchange information between groups.

कंप्यूटर नेटवर्क आपस में जुड़े हुए कंप्यूटरों का एक ऐसा समूह होता है जिससे समूह के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान होता है।आपस में जुड़े हुए कंप्यूटरों के बीच सूचना, संदेश, प्रोग्राम तथा संसाधनों की हिस्सेदारी की जा सकती है।
कंप्यूटर नेटवर्क के प्रमुख तत्व
कंप्यूटर नेटवर्क के प्रमुख तत्व निम्नलिखित हैं।
1-सर्वर
2-वर्क स्टेशन
3-माध्यम
4-नेटवर्क इंटरफेस कार्ड
5-हब
6-माडेम
7-प्रोटोकॉल
8-टोपोलॉजी
1-सर्वर:- यह कंप्यूटर नेटवर्क का मुख्य कंप्यूटर होता है। यह कंप्यूटर केवल सर्वर टोपोलॉजी आधारित कंप्यूटर नेटवर्क में प्रयोग किया जाता है। या नेटवर्क से जुड़े अन्य सभी कंप्यूटरों को आंकड़ों फाइलों अथवा अन्य हार्डवेयर संसाधनों की हिस्सेदारी की सुविधा उपलब्ध कराता है।
2-नोट कंप्यूटर:-नोट कंप्यूटर को वर्क स्टेशन या क्लाइंट कंप्यूटर भी कहते हैं। यहां नेटवर्क से जुड़ा हुआ एक सामान्य कंप्यूटर होता है जिस पर उपयोगकर्ता कार्य करता है।
3-माध्यम:- माध्यम भौतिक संसाधन होता है जिसका प्रयोग करके डाटा एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर के बीच स्थानांतरित होता है।माध्यम के रूप में तारों तथा तरंगों दोनों का प्रयोग किया जाता है।
4-Network interface card(नेटवर्क इंटरफेस कार्ड ):- इसका उपयोग इसी पर केवल को कंप्यूटर से जोड़ने के लिए किया जाता है। यह वह हार्डवेयर है जिसकी सहायता से कंप्यूटर को नेटवर्क से जोड़ा जाता है।इस कार्ड को नेटवर्क इंटरफेस कार्ड या इथरनेट कार्ड कहते हैं।
5-Hub(हब):- हब  एक कनेक्टर होता है जिसका प्रयोग एक से अधिक तारों को एक साझा बिंदु पर जोड़ने के लिए किया जाता है।
6-Modem(मॉडम):- मॉडेम का प्रयोग डिजिटल सिग्नलों को एनालॉग सिगनल में तथा एनालॉग सिगनल को डिजिटल सिगनल में परिवर्तित करने के लिए किया जाता है।
7-Protocol(प्रोटोकॉल ):-नेटवर्क को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिन नियमों की आवश्यकता होती है उन्हें प्रोटोकॉल कहते हैं। प्रोटोकॉल नेटवर्क के बीच डाटा के आदान-प्रदान को व्यवस्थित बनाए रखता है।
8-Topology(टोपोलॉजी):- नेटवर्क के कंप्यूटरों को किसी माध्यम द्वारा आपस में जोड़ने की व्यवस्था को टोपोलॉजी कहते हैं। टोपोलॉजी निम्नलिखित दो प्रकार की होती है।
1-Physical topology
2-Logical topology
कंप्यूटर नेटवर्क के प्रमुख लाभ:- कंप्यूटर नेटवर्क से प्राप्त होने वाले प्रमुख लाभ निम्नवत है।
  • डाटा का संचरण एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में किया जा सकता है।
  • कम समय में डाटा एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजा जा सकता है।
  • भौतिक संसाधनों के बीच हिस्सेदारी की जा सकती है।
  • सामूहिक संदेश भेजे जा सकते हैं।
Classification of computer network(नेटवर्क का वर्गीकरण):- कंप्यूटर नेटवर्क को निम्न आधार पर वर्गीकृत किया जा सकता है।
  • टोपोलॉजी के आधार पर
  • भौगोलिक दूरी के आधार पर
1-टोपोलॉजी के आधार पर नेटवर्क का वर्गीकरण:- टोपोलॉजी के आधार पर नेटवर्क को दो भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है।
1-Server topology
2-Peer to peer topology
1-Server topology(सर्वर टोपोलॉजी):-वह कंप्यूटर नेटवर्क जिसमें सर्वर के रूप में मुख्य कंप्यूटर जोड़ा जाता है तथा अन्य कंप्यूटर सर्वर कंप्यूटर से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़े होते हैं उसे सर्वर आधारित टोपोलॉजी कहते हैं।
निम्नलिखित टोपोलॉजी को सर्वर आधारित टोपोलॉजी कहा जा सकता है।
1 -Star topology स्टार टोपोलॉजी
2-Tree topology ट्री टोपोलॉजी
1 -Star topology स्टार टोपोलॉजी :- 
2-Peer to peer topology(पीयर टू पीयर टोपोलॉजी):- वह टोपोलॉजी इसमें कोई केंद्रीय कंप्यूटर नहीं होता पीयर टू पीयर टोपोलॉजी कहलाती है। इस प्रकार की टोपोलॉजी में निम्नलिखित टोपोलॉजी आती है।
1-Bus topology बस टोपोलॉजी
2-Ring topology रिंग टोपोलॉजी
3-Mesh topology मेस टोपोलॉजी

No comments:

Post a Comment

IX पाठ 1 (Q/A)

कंप्यूटर और विकास का परिचय(Q/A) दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न 1. कंप्यूटर क्या है? इसकी प्रमुख विशेषताओं का वर्णन करें। उत्तर:- कंप्यूटर ए...