Array (ऐरे) – प्रश्नोत्तर
Part A: Multiple Choice Questions (1 अंक प्रत्येक)
Q1. एक ऐरे (Array) किन प्रकार के मान (values) को संग्रहीत करता है?
(a) अलग–अलग डेटा टाइप
(b) समान डेटा टाइप
(c) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (b)
Q2. C भाषा में ऐरे का इंडेक्स (Index) किससे शुरू होता है?
(a) 1
(b) -1
(c) 0
(d) 2
उत्तर: (c)
Q3. निम्न में से कौन-सा 5 आकार के इन्टीजर ऐरे का सही घोषणा है?
(a) int marks(5);
(b) int marks[5];
(c) int[5] marks;
(d) marks int[5];
उत्तर: (b)
Q4. int num[10]; ऐरे में कितने एलिमेंट (तत्व) होंगे?
(a) 5
(b) 9
(c) 10
(d) 11
उत्तर: (c)
Q5. निम्न में से कौन-सा ऐरे को सही तरीके से इनिशियलाइज़ (Initialize) करता है?
(a) int a[] = {10, 20, 30};
(b) int a[3] = {10, 20, 30};
(c) int a[5] = {10, 20, 30};
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर: (d)
Q6. marks[0] किसको दर्शाता है?
(a) आखिरी तत्व
(b) पहला तत्व
(c) बीच का तत्व
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (b)
Q7. दो-आयामी (2D) ऐरे का सही घोषणा कौन-सा है?
(a) int a[2][3];
(b) int a(2,3);
(c) int a[2,3];
(d) int[2][3]a;
उत्तर: (a)
Q8. int a[4][5]; ऐरे में कुल कितने तत्व होंगे?
(a) 9
(b) 10
(c) 20
(d) 25
उत्तर: (c)
Q9. 2D ऐरे के तत्वों को एक्सेस करने के लिए क्या उपयोग होता है?
(a) एक इंडेक्स
(b) दो इंडेक्स
(c) केवल पॉइंटर
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (b)
Q10. किस लूप का उपयोग ऐरे के सभी तत्वों को एक्सेस करने के लिए सबसे उपयुक्त है?
(a) while loop
(b) for loop
(c) do-while loop
(d) switch
उत्तर: (b)
Q11. ऐरे कहाँ संग्रहीत होता है?
(a) रैंडम मेमोरी
(b) लगातार (Contiguous) मेमोरी लोकेशन्स
(c) अलग-अलग ब्लॉक्स
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (b)
Q12. int a[3][4]; में कुल कितने तत्व होंगे?
(a) 7
(b) 10
(c) 12
(d) 15
उत्तर: (c)
Q13. निम्न में से कौन ऐरे का लाभ नहीं है?
(a) इंडेक्स द्वारा आसान एक्सेस
(b) मेमोरी का कुशल उपयोग
(c) अलग-अलग डेटा टाइप स्टोर कर सकता है
(d) कोड को सरल बनाता है
उत्तर: (c)
Q14. ऐरे का आकार (Size) कब तय होता है?
(a) रनटाइम पर बदला जा सकता है
(b) घोषणा (Declaration) के समय
(c) यह अनंत हो सकता है
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (b)
Q15. ऐरे का उपयोग किसमें किया जा सकता है?
(a) छात्रों के अंक संग्रहीत करने में
(b) टाइम-टेबल संग्रहीत करने में
(c) इमेज प्रोसेसिंग
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर: (d)
Q16. C भाषा में ऐरे इंडेक्सिंग के लिए कौन-सा चिन्ह प्रयोग होता है?
(a) ( )
(b) { }
(c) [ ]
(d) < >
उत्तर: (c)
Q17. इनमें से कौन-सा 1D ऐरे है?
(a) int a[10];
(b) int a[5][5];
(c) int a[2][3][4];
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (a)
Q18. यदि int arr[5] = {1, 2, 3}; तो arr[3] = ?
(a) 3
(b) 0
(c) 2
(d) Garbage value
उत्तर: (b)
Q19. int a[2][3] = {{1,2,3}, {4,5,6}}; में a[1][2] का मान क्या है?
(a) 3
(b) 4
(c) 5
(d) 6
उत्तर: (d)
Q20. 1D और 2D ऐरे में मुख्य अंतर क्या है?
(a) 1D में कई पंक्तियाँ होती हैं, 2D में केवल एक पंक्ति
(b) 1D रैखिक (linear) है, 2D सारणीबद्ध (rows और columns) है
(c) 1D में दो इंडेक्स, 2D में एक इंडेक्स होता है
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (b)
Part B: बहुत छोटे प्रश्न (1 अंक प्रत्येक)
Q1. ऐरे की परिभाषा बताइए।
Ans:- ऐरे समान डेटा टाइप के तत्वों का संग्रह है, जो लगातार मेमोरी लोकेशन में संग्रहीत होते हैं और इंडेक्स द्वारा एक्सेस किए जाते हैं।
Q2. ऐरे का पहला इंडेक्स क्या होता है?
Ans:- 0
Q3. एक-आयामी ऐरे को घोषित करने का सिंटैक्स लिखिए।
Ans:- data_type array_name[size];
उदाहरण: int marks[5];
Q4. int arr[5]; में कितने तत्व होंगे?
Ans:- 5 तत्व
Q5. ऐरे इनिशियलाइज़ेशन का एक उदाहरण दीजिए।
Ans:- int num[3] = {10, 20, 30};
Q6. C भाषा में printf() के लिए कौन-सी हेडर फाइल आवश्यक है?
Ans:- <stdio.h>
Q7. दो-आयामी ऐरे क्या है?
Ans:- दो-आयामी ऐरे ऐरे का ऐरे है जिसमें तत्व पंक्तियों और स्तंभों में संग्रहीत होते हैं।
Q8. 1D ऐरे का एक वास्तविक जीवन उपयोग बताइए।
Ans:- छात्रों के अंक संग्रहीत करना।
Q9. 2D ऐरे का एक वास्तविक जीवन उपयोग बताइए।
Ans:- टाइम-टेबल को पंक्तियों और स्तंभों में दर्शाना।
Q10. ऐरे के Declaration और Initialization में अंतर बताइए।
Ans:-
-
Declaration: केवल ऐरे को घोषित करना (जैसे,
int arr[5];
). -
Initialization: घोषणा के समय मान देना (जैसे,
int arr[5] = {10,20,30,40,50};
).
Part C: छोटे उत्तर वाले प्रश्न (2–3 अंक प्रत्येक)
Q1. ऐरे और साधारण वेरिएबल (Variable) में अंतर बताइए।
Ans:-
-
वेरिएबल केवल एक मान (value) संग्रहीत करता है।
-
ऐरे समान प्रकार (same type) के कई मान संग्रहीत कर सकता है।
-
वेरिएबल को बार–बार घोषित करना पड़ता है, पर ऐरे में एक ही नाम से कई मान रखे जा सकते हैं।
Q2. ऐरे के फायदे लिखिए।
Ans:-
-
समान डेटा टाइप के कई मान आसानी से संग्रहीत कर सकते हैं।
-
सभी मान लगातार (contiguous) मेमोरी लोकेशन में रहते हैं।
-
इंडेक्स द्वारा किसी भी तत्व को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।
-
प्रोग्राम को छोटा और सरल बनाता है।
Q3. 1D ऐरे और 2D ऐरे में अंतर बताइए।
Ans:-
-
1D ऐरे: यह रैखिक (linear) होता है और केवल एक इंडेक्स से एक्सेस किया जाता है।
-
2D ऐरे: यह सारणीबद्ध (tabular form) होता है और दो इंडेक्स (row और column) से एक्सेस किया जाता है।
Q4. int marks[5] = {10, 20, 30}; लिखने पर शेष तत्वों का मान क्या होगा?
Ans:- शेष दो तत्व (marks[3] और marks[4]) का मान 0 होगा।
Q5. निम्न प्रोग्राम का आउटपुट लिखिए –
Ans:- आउटपुट होगा → 8
Q6. दो-आयामी ऐरे int a[3][4]; में कुल कितने तत्व होंगे?
Ans:- 3 × 4 = 12 तत्व।
Q7. ऐरे का उपयोग करके छात्रों के 5 अंकों का औसत निकालने का एक छोटा प्रोग्राम लिखिए।
Ans:-
Q8. यदि int arr[2][2] = {{1,2},{3,4}}; तो arr[1][0] का मान क्या है?
Ans:- 3
Part D: लम्बे उत्तर वाले प्रश्न (4–5 अंक प्रत्येक)
Q1. ऐरे की परिभाषा दीजिए और इसका सिंटैक्स तथा उदाहरण लिखिए।
Ans:-
-
परिभाषा: ऐरे समान डेटा टाइप के तत्वों का एक संग्रह है जो लगातार मेमोरी लोकेशन में संग्रहीत रहते हैं और इंडेक्स द्वारा एक्सेस किए जाते हैं।
-
सिंटैक्स:
data_type array_name[size];
-
उदाहरण:
int marks[5] = {10, 20, 30, 40, 50};
Q2. ऐरे के प्रकार (Types of Array) समझाइए।
Ans:-
-
एक-आयामी (1D) ऐरे:
-
रैखिक रूप से तत्व संग्रहीत करता है।
-
Ex:
int a[5];
-
-
दो-आयामी (2D) ऐरे:
-
सारणी (table) रूप में तत्व संग्रहीत करता है।
-
Ex:
int a[3][4];
-
-
बहु-आयामी (Multidimensional) ऐरे:
-
2D से अधिक dimensions वाले ऐरे।
-
Ex:
int a[2][3][4];
-
Q3. 1D ऐरे और 2D ऐरे के लिए एक-एक प्रोग्राम लिखिए।
Ans:-1D ऐरे (तत्वों को प्रिंट करना)
2D ऐरे (तत्वों को प्रिंट करना)
Q4. ऐरे और पॉइंटर (Pointer) में सम्बन्ध बताइए।
Ans:-
-
ऐरे का नाम उसके पहले तत्व के पते (address) को दर्शाता है।
-
arr[0] का पता और
&arr[0]
समान होता है। -
पॉइंटर का उपयोग ऐरे के सभी तत्वों को एक्सेस करने के लिए किया जा सकता है।
Q5. निम्न प्रोग्राम का आउटपुट बताइए –
Ans:- आउटपुट होगा → Sum = 75